जरूरतमंदों के लिए विधायक रामलाल शर्मा को भामाशाहो ने 2.5 क्विंटल आटा उपलब्ध करवाया-
कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों को आ रही परेशानी को ध्यान रखते हुए भामाशाह भी आगे आ रहे हैं और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।
आज शुक्रवार को विधायक रामलाल शर्मा को भामाशाहो ने 2.5 क्विंटल आटा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध करवाया। आनंद नगर, वार्ड नं 6 निवासी भामाशाह अनिता कुमावत, सीए ताराचंद कुमावत, डॉ. मोती राम कुमावत, अमर चंद कुमावत व मीरा देवी कुमावत ने विधायक रामलाल शर्मा को जरूरतमंदों के लिए आटा उपलब्ध करवाया।
इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा ने सभी भामाशाहो का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर इनकी सेवा करनी चाहिए। संकट का समय सभी के सहयोग से निकल जाएगा। इसके लिए अन्य भामाशाहो को भी आगे आने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे |
Post a Comment