Jaipur जयपुर जेल में कैदी कोरोना पॉजिटिव, चौमूँ के सामोद में भी पहुंचा कोरोना
जयपुर के चौमूं से बड़ी खबर
चौमूं :- सामोद इलाके में कोरोना की दस्तक..!
पांच में एक जने की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
जेल से लौटे एक कैदी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को पांच संदिग्धों का लिया गया था सैम्पल
आज सामोद गांव में सभी लोगो की जाएगी स्क्रीनिंग
परिवार के लोगो के भी लिए जाएंगे सैम्पल
चिकित्सा व सामोद पुलिस विभाग आया हरकत में
सामोद के झिड़ा व डेहरा गांव को पुलिस ने किया सील
BCMHO डॉ एस. के. चौपडा ने की पुष्टि
वैश्विक महामारी ने अब शहरों के बाद गांवों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. जयपुर जिला जेल में एक कैदी के कोरोना पॉजिटीव आने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया है.
इस दौरान जिला जेल से रिहा सभी कैदियों के रिकार्ड खंगाल कर प्रशासन रिहा कैदियों की स्क्रीनिंग व कोरोना जांच करने में जुट गई है.
चौमू के सामोद में मिला कोरोना पॉजिटिव - देखें पूरी खबर
चौमूं के सामोद थाना क्षेत्र में 6 मई को जिला जेल से जमानत पर रिहा दो कैदियों की जानकारी मिलते ही जहां एक ओर प्रशासन हरकत में आ गया वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
इस दौरान मंगलवार को सामोद थाना क्षेत्र के जमानत पर रिहा होकर आए दो कैदियों की चिकित्सा विभाग की टीम ने सामोद सीएचसी में स्क्रीनिंग कर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेकर जयपुर एसएमएस भिजवाए.
सामोद में कैसे पहुंचा कोरोना देखें पूरी खबर
जैसे ही जांच टीम संदिग्धों को सीएचसी में लेकर आए तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इस दौरान ग्रामीण एक दूसरे से जानकारी जुटाते नजर आए.
सीएचसी प्रभारी ड़ॉ सुभाष जाट ने बताया कि डेहरा निवासी बजरंग लाल व हाथनोदा निवासी सीताराम जिला जेल से 6 मई को जमानत पर रिहा होकर अपने घर आए थे
सामोद में मिला एक कोरोना पॉजिटिव - चौमूँ सामोद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की सूचना
जिला जेल के एक कैदी के कोरोना पॉजिटीव आ जाने से सभी कैदियों की जांच की जा रही है. इस दौरान सामोद थाना क्षेत्र में जेल से आए दो कैदियों सहित अन्य राज्यों से आए हुए दो अन्य व्यक्तियों व जयपुर एसएमएस में ट्रेवल हिस्ट्री संदिग्ध एक लड़की सहित कुल पांच लोगों के सामोद सीएचसी में टीम द्वारा कोरोना जांच सैम्पल लेकर जयपुर एसएमएस भिजवाए हैं.

إرسال تعليق